Shamli News: लाठी-डंडों से महिला के पति पर हमला, गंभीर हालत में रेफर
शामली, अक्टूबर 8 -- Shamli News: झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव बेड़खेड़ी निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी ऊन में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, सात अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे महिला का पति हवासिट अपने घर के पास ट्यूबवेल पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव बेड़खेड़ी निवासी कृष्ण डी. वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। पति ने गाली देने से मना किया तो आरोपित ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि मारपीट में हवासिट को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.