Shamli News: लाखों खर्च के बाद भी नहीं सुधरा तालाब,पहली बरसात में ओवरफ्लो
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के गांव नोजल में थाना भवन-रसीदगढ़-मस्तगढ़ मार्ग किनारे स्थित तालाब की सफाई पर ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन के निर्देश पर तालाबों और पोखरों की सफाई अभियान के तहत तालाब की सफाई कराई गई थी, लेकिन इसे पूर्ण रूप से साफ नहीं किया गया। पहली ही बरसात में तालाब पानी से लबालब भरकर ओवरफ्लो होने के कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब में अभी भी कूड़ा-कचरा, पॉलिथीन और गांव का अपशिष्ट पानी दिखाई दे रहा है। तालाब की ऊपरी सतह पर जगह-जगह गंदगी तैर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब की सफाई सही ढंग से कराई जाती तो जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता था। अभी बरसात का काफी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.