शामली, सितम्बर 14 -- Shamli News: थानाभवन। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा थाना भवन के एक प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल से संबंधित कागजात मांगे गए जो न मिलने पर 3 दिन के भीतर संबंधित कागजात जिले पर आकर दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। थानाभवन में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से थानाभवन में उस समय हलचल मच गई, जब स्वास्थ विभाग के सहायक नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने नगर के लाइफ केयर हॉस्पिटल का अचानक औचक निरीक्षण किया। अधिकारियो के पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। अस्पताल से संबंधित आवश्यक कागजात और अभिलेखों की जानकारी ली गयी। जो चिकित्सक ने होने की स्थिति में कागजात नहीं दिखाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए ग...