Shamli News: लाइन में फाल्ट से शहर में सात घंटे बिजली गुल, उमस में हाल बेहाल
शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: शामली। शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर बारिश के सामने बेबस नजर आई। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद नवीन मंडी चौराहे के पास अंडरग्राउंड केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आदर्शमंडी और झिंझाना रोड बिजलीघरों से जुड़े बड़े हिस्से की विद्युत आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रही। गर्मी और उमस के बीच लंबे बिजली संकट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनवर्टर जवाब दे गए, जबकि पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। इसके चलते दोपहर करीब एक बजे केबल बॉक्स में फॉल्ट आने के बाद आदर्शमंडी और झिंझाना रोड बिजलीघरों की आपूर्ति बंद हो गई। अंडरग्राउंड फॉल्ट होने के कारण बिजली विभाग की टीम को खराबी तलाशने और उसे ठीक करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के बीच कर्मचारी लगातार मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.