Shamli News: लांसर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ
शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: शामली। लांसर्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को बचपन की मुस्कान नशामुक्त हिंदुस्तान अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन संत मुनि निपुण महाराज ने करीब 300 छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम श्री एसएस जैन सभा और किरण सेवा समिति शामली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।मुनि निपुण महाराज ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, विवेक, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और शराब का सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कम उम्र में नशे की शुरुआत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल असर डालती है। नशे की लत से परिवार में तनाव, आर्थिक परेशानियां और सामाजिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। कार्यक्रम में रीतु जैन, चहक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.