Shamli News: लगातार बारिश बनी आफत, मजदूर के मकान की छत भरभराकर गिरी
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कांधला के मोहल्ला बिजलीघर नई बस्ती देहात में एक मजदूर के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे और छत गिरने की आहट सुनकर तत्काल मकान से बाहर निकल गए। समय रहते बाहर निकलने के कारण परिवार के लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: धूप निकलते ही भरभराकर गिरे तीन मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामानपरिवार की स्थिति पीड़ित जाहिर पुत्र हनीफ ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने पांच बच्चों सहित परिवार का पालन-पोषण करता है। बारिश के कारण मकान की छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.