शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: कांधला। कस्बे में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से जहां लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं लगातार वर्षा के कारण कस्बे की कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। बीते मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही। तेज और मध्यम बारिश के चलते मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बच्चे, युवा और अन्य लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- Shamli News: रुक-रुक कर बारिश से शहर में कीचड़ और जलभराव, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानीजलभराव की स्थिति हालांकि लगातार वर्षा के कारण कस्बे की मुख्य सड़कों और कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नालियों का पानी सड़कों पर आने ...