Shamli News: रोप स्किपिंग स्टेट चौंपियनशिप में शामली के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। ग्लोबल अकादमी बड़ौत में आयोजित रोप स्किपिंग स्टेट चौंपियनशिप में शामली मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कीर्ति, रितिका, नक्ष और माइरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं स्वास्तिका, मिश्का और आरव ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक जीते। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से परिवारजनों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। शामली मार्शल आर्ट अकादमी के जनरल सेक्रेटरी सोनू सैनी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- Ara News: सीबीएसई ईस्ट जोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.