शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: जलालाबाद। श्री दुर्गा देवी मंदिर मेले में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोड कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेल्डा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनौर की टीम को 24-12 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबले रोमांचक बने रहे। फाइनल मुकाबले में बेल्डा की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और लखनौर की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

सेमीफाइनल मुकाबलों का परिणाम इससे पूर्व खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में लखनौर की टीम ने दीवालखेड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि बेल्डा की टीम ने बोर...