शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी दो चचेरे भाइयों की बुधवार को मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भसाना के निकट रोडवेज बस की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गए। मोहल्ला खेल निवासी साजिद और इदरीश चचेरे भाई थे। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को दोनों बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया गया कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भसाना के निकट पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस ने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी, जिसमें दो अन्य लोगों और एक मासूम बच्...