Shamli News: रोडवेज बस की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: कांधला। नानू पूरी गेट के निकट मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बाइक लेकर सड़क की गलत दिशा से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार की मौतघायल युवक की पहचान सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस के चालक दिलशाद मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान जनपद बागपत निवासी अंकित पुत्र गंगा के रूप में हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.