Shamli News: रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: कांधला। नानू पूरी गेट के निकट मंगलवार को गलत दिशा में बाइक चलाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे कांधला सीएचसी से शामली हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस के चालक दिलशाद मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान जनपद बागपत निवासी अंकित पुत्र गंगा के रूप में हुई है। एंबुलेंस चालक दिलशाद के अनुसार, अंकित बाइक पर सवार होकर बागपत से शामली की ओर जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.