Shamli News: रोटरी क्लब स्टार की नई टीम ने संभाला कार्यभार
शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: शामली। रोटरी क्लब स्टार, शामली की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौर रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सागर शर्मा, संजीव बंसल, डॉ. एमएल गर्ग एवं अरविंद गर्ग उपस्थित रहे। रोटरी क्लब स्टार की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन तायल, सचिव शुभम जैन एवं कोषाध्यक्ष अंकित गोयल ने अपने पद की शपथ ली। पायल गौर ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने सदस्यों से जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.