शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: रोटरी क्लब शामली द्वारा चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर सम्मान किया गया। प्रत्येक को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक संकल्प का संदेश भी दिया गया। रोटरी क्लब शामली के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह के निर्देशन में सचिन श्याम, पारस जैन, अवि गर्ग तथा डॉ. अजय बाबू शर्मा सहित टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होेनेे शहर केे कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों को पौधा भेट कर सम्मानित किया। जिसमें सर्जन डॉ. सुनील माहेश्वरी, डॉ. श्रेय माहेश्वरी, अस्थि रोग शल्य चिकित्सक डॉ. विनय बोहरा, डॉ. मोनल बोहरा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ बंसल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद तायल, फिजिशियन डॉ. प्रीति कौशिक, दंत रोग चिकित्सक डॉ. अमित मोहन संगल, डॉ. मनीष गर्ग तथा डॉ. रुचिका संगल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bihars...