शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन शिखर गोयल का जन्मदिन भी केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, डायरेक्टर प्रियांक गोयल, प्रधानाचार्या अलोना सिंघला और सीईओ नितिन अरविंद टंडन ने महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम य...