शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या करने के इरादे से नगर के खानपुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन पर जाकर बैठ गई। रेलवे लाइन से गुजर रहे राहगीरों ने युवती को निराशा की हालत में वहां बैठे देखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-3021 पर तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और चालक सूरज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देखकर युवती रेलवे लाइन से उठकर वहां से भाग गई और छिपने का प्रयास करने लगी। पुलिसकर्मियों ने युवती की तलाश शुरू कर दी। करीब दो से ढाई घंटे की तलाश के बाद युवती पीर शाहविलायत के पास मिली। पुलिस को देखकर उसने फिर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया。

पुलिस ...