Shamli News: रिश्वतखोरी पर शिकंजा, कार्रवाई से सरकारी तंत्र में बढ़ी जवाबदेही
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगना अब कार्रवाई से बचने का आसान रास्ता नहीं रह गया है। पिछले कुछ वर्षों में शामली जिले में एंटी करप्शन और विजिलेंस टीमों ने अलग-अलग विभागों में कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों से एक ओर जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी तंत्र की सक्रियता सामने आई है, वहीं सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत भी रेखांकित हुई है। रिकॉर्ड में दर्ज मामलों पर नजर डालें तो अगस्त 2019 में झिंझाना थाने का आरक्षी सचिन 50 हजार रुपये, वर्ष 2020 में कैराना की तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई थीं। जून 2020 में कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय का एक लिपिक पांच हजार रुपये लेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.