शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज को पीईटी परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। रविवार को यहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 1056 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 672 ने परीक्षा दी, जबकि 384 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 528 अभ्यर्थियों में से 319 उपस्थित और 209 अनुपस्थित रहे। बुलंदशहर निवासी प्रीति शर्मा ने बताया कि वह पहली बार परीक्षा देने झिंझाना आई हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी यहां की व्यवस्थाएं उन्हें काफी अच्छी लगीं। सुमित ने बताया कि वह दूसरी बार झिंझाना में परीक्षा देने...