शामली, अक्टूबर 31 -- Shamli News: थानाभवन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना भवन थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना परिसर में लगाई गई एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत सहित पुलिसकर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए गया के प्रतिभागी उन्होंने आजादी के बाद अनेक रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत के नि...