शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: नया राशन कार्ड बनवाने और पुराने राशन कार्ड में आधार यूनिट दर्ज कराने की मांग को लेकर कई ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने विभागीय कार्यप्रणाली से परेशान होकर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायती पत्र में आकाश, विपिन कुमार, इंतजार अली, मीरहसन, अंजू कुमार, साजिद, कायम, नीरज, नाजुक, रोहित और सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने नया राशन कार्ड बनवाने तथा राशन कार्ड में आधार यूनिट दर्ज कराने के लिए कई बार खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा किए, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी कार्य करने में रुचि नहीं ले...