शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: जलालाबाद। आदर्श रामलीला मंचन के अंतर्गत रविवार रात रावण तपस्या, ब्रह्मा जी द्वारा रावण, कुंभकरण एवं विभीषण को वरदान दिए जाने तथा रावण के अत्याचार और वेदवती संवाद की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान दिखाया गया कि लंकापति रावण अपने भाइयों कुंभकरण और विभीषण के साथ घोर तपस्या करता है। रावण की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी प्रकट होते हैं और तीनों भाइयों को वरदान प्रदान करते हैं। रावण वरदान पाकर स्वयं को अत्यंत शक्तिशाली समझने लगता है और उसके अत्याचार बढ़ने लगते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: रामलीला के दूसरे दिन रावण वेदवती संवाद प्रसंग का मंचन वहीं विभीषण भगवान की भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का वरदान मांगते हैं।इसके बाद ...