Shamli News: रामलीला में सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर चल रहे 57वें रामलीला महोत्सव में देर रात सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार की लीला का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से भगवान श्रीराम की वीरता और माता अहिल्या के उद्धार के प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान सुबाहु को माता ताड़का के वध की सूचना मिलती है, जिसके बाद वह अपने भाई मारीच और अन्य राक्षसों के साथ श्रीराम-लक्ष्मण से युद्ध करने पहुंचता है। भगवान श्रीराम सुबाहु का वध कर देते हैं और मारीच को बाण मारकर दूर भगा देते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते हैं। अगले दृश्य में गुरु विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को गंगा घाट के निकट ले जाते हैं। वहां एक विशाल पत्थर के बारे में पूछने पर गुरु विश्वामित्र उन्हें माता अहिल्या के श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.