शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं से कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म और माता सीता के प्राकट्य का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दोनों प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लीला देखने पहुंचे और देर रात तक मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। रामलीला के निदेशक जियालाल ने बताया कि सीता जन्म प्रसंग में राजा जनक के राज्य में वर्षा नहीं होने के कारण भीषण अकाल पड़ गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रामलीला में श्रवण लीला और राम-सीता जन्म का मंचन प्रजा को संकट से उबारने के लिए राजा जनक ने स्वयं खेत में हल चलाया। इसी...