Shamli News: रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक, 14 सितंबर को निकलेगी ध्वज शोभायात्रा
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित पूर्व चेयरमैन बाबू प्रेम प्रकाश सिंघल के आवास पर श्री रामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया। कमेटी अध्यक्ष डॉ. रणबीर सिंह वर्मा ने पदाधिकारियों और मंच कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी से रामलीला आयोजन में समर्पित भाव से सहयोग करने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कमेटी प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन धार्मिक एवं मर्यादित वातावरण में कराया जाएगा। कमेटी के उपप्रबंधक कुशांक चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्रीराम की ध्वज शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- जसपुर में अक्तूबर के पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.