शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: जलालाबाद। रामलीला ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला उत्सव-2026 के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को परंपरागत रूप से रामलीला ध्वज की नगर परिक्रमा निकाली गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ध्वज को रामलीला मंचन स्थल पर श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया। शाम पांच बजे श्री दुर्गा देवी मंदिर में रामलीला ध्वज का पूजन पंडित चंद्रमोहन शास्त्री ने विधि-विधान से कराया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ ध्वज परिक्रमा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। परिक्रमा आर्यनगर, मोती बाजार, प्रताप चौक, कुरैशी चौक, बंबा चौक, रामनगर और कटैहरा चौक आदि से होते हुए रामलीला मंचन स्थल पर पहुंची। यहां विधिवत ध्वज स्थापित किया गया। ध्वज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए, जिससे ...