Shamli News: रामराज तिलक के साथ 57वें रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, कलाकार सम्मानित
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर आयोजित 57वें रामलीला महोत्सव का देर रात भगवान श्रीराम के राजतिलक और कलाकारों के सम्मान समारोह के साथ भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर रामराज तिलक की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर नगरवासियों और प्रजा ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरी अयोध्या नगरी को दीपावली की तरह सजाया गया। इसके बाद राजगुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथा वाचक अरविंद द्रष्टा ने भगवान श्रीराम की आरती की। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और बजरंगबली को तिलक लगाया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अयोध्या लौट श्रीराम, राज तिलक के साथ श्रीरामलीला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.