शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: कैराना। राजस्व टीम ने पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जा कर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। गांव जहानपुरा में पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। मंगलवार को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर कानूनगो विनोद कुमार और लेखपाल अंकित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगरपालिका की जेसीबी मशीन के ऑपरेटर बिलाल चौधरी को भी बुलाया गया। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। वहीं, कब्जाधारी को भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तारकैराना। 26 मई कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को ले जाने, दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस कार्र...