Shamli News: राजनीतिक प्रभाव का डर दिखाकर तीन लाख रुपये मांगने का आरोप
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: कैराना नगर पालिका में कार्यरत कार्यवाहक सफाई नायक ने एक राजनीतिक पदाधिकारी पर राजनीतिक प्रभाव का कथित दुरुपयोग कर धन की मांग करने, धमकी देने और पद से हटवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी दीपक कुमार उर्फ सूरज ने डीएम व एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नगर पालिका में सफाई नायक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि दीपक चंद्रा और सचिन नामक व्यक्ति उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। वह स्वयं को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अपने पद और प्रभाव का भय दिखाता है। उसे धमकी दी जाती है कि यदि पैसे नहीं दिए तो राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे नगर पालिका में उसके वर्तमान पद से हटवा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Munger News: परिमार्जन आवेदन रिवर्ट होने पर विवाद, सीओ पर अभद्रता व धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.