Shamli News: राजतिलक की घोषणा के बीच कैकेयी ने मांगा राम के लिए वनवास
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: नगर में गौशाला भवन में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में राजतिलक की घोषणा, कैकेयी के कोप भवन में जाने और श्रीराम के वनगमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने का निर्णय लेते हैं। राजतिलक की मुनादी होते ही नगर में खुशी का माहौल बन जाता है। वहीं, मंथरा इस निर्णय से चिंतित होकर कैकेयी को भड़काती है। उसकी बातों में आकर कैकेयी कोप भवन में चली जाती है। राजा दशरथ के पहुंचने पर वह देवासुर संग्राम के दौरान दिए गए दो वरदान मांगती है। इनमें भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास शामिल होता है। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो उठते हैं, लेकिन कैकेयी अपना निर्णय नहीं बदलती। पिता की आज्ञा का सम्मान करते हुए श्रीराम वन जाने के लिए तैयार हो जाते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.