Shamli News: राजकीय महाविद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: थानाभवन। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लायन सम्राट आई क्लीनिक के डॉ. सुमित सैनी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों की नेत्र जांच की। इस दौरान जरूरत के अनुसार निशुल्क आई ड्रॉप्स भी वितरित की गईं। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी आंखों की जांच कराई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. निशांत कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए नेत्रों के रख-रखाव और उनकी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंखों की नियमित देखभाल और समय पर जांच कराना बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर सुधीर कुमार, गौरव बालियान, कार्यालय अधीक्षक नमन वर्मा, ललित सैनी सहित महाविद्यालय के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.