Shamli News: रविदास मंदिर में जल भराव से भवन को नुकसान का खतरा
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। गांव करोड़ी में निकासी का पानी रविदास मंदिर में घुसने से भवन को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बता दे कि वर्ष 1979 में बने गांव करोडी के रविदास मंदिर में काफी दिनो से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसकी मांग को लेकर गुरूवार को एक प्रार्थना पत्र डीएम को सौपा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दलित समाज का रविदास मंदिर स्थित है। गांव की निकासी का पानी मंदिर में घुस रहा है, जिससे भवन में सीलन आ गई है। आशंका है कि यदि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो मंदिर के भवन को और नुकसान पहुंच सकता है, और कोई बडी दुर्घटना भी हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.