शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शामली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और 65 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता दीप अभियान आयोजितकार्यक्रम की विशेषताएँ इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने भी दीप जलाकर संत रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। एमएलस...