शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: ऊन। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर रविंद्र राणा दुल्लाखेड़ी को शामली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने उनकी नियुक्ति की। संगठन ने रविंद्र राणा की मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। रविंद्र राणा लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके हैं। वह करीब डेढ़ दशक से भारतीय किसान यूनियन से जुड़कर संगठन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रविंद्र राणा ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। किसानों की...