Shamli News: रजवाहों के ओवरफ्लो होने से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में घुसा पानी
शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: पिछले चार दिनों से लगातार रूक रूककर हो रही बारिश के कारण सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहों में पानी छोड़े जाने के बाद जनपद के कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रजवाहों के ओवरफ्लो होने से पानी किसानों के खेतों में भरने लगा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच रजवाहों का जलस्तर बढ़ने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। शामली स्थित एसपी आवास के निकट से शुरू होने वाला रजवाहा गांव खेड़ीकरमू, लिलौन और बलवा तक गुजरता है। किसानों का कहना है कि रजवाहे में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण कई स्थानों पर पानी खेतों में फैल रहा है। यह भी पढ़ें- चौथे दिन भी थानाक्षेत्र में झमाझम बारिश, कृष्णा उफान पर खेतों में भरा पानी इससे धान, गन्ना तथा अन्य खरीफ फसलों को नुकसान होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.