शामली, अक्टूबर 12 -- रामलीला में राम वनवास का मंचन Shamli News: जलालाबाद। कस्बे के रामलीला भवन मे चल रही आदर्श श्री रामलीला में रविवार रात्री को कलाकारों ने राम-सीता विवाह के बाद की लीला का मंचन किया। बारात पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम एवं जानकी मां का विवाह विधि पूर्वक कराया जाता है। विवाह के बाद राम-सीता अयोध्या पहुंचते हैं। पूरी अयोध्या नगरी उल्लास में डूब जाती है, पूरे राज्य में खुशियां मनाई जाती हैं। जिसके पश्चात राजा दशरथ श्री राम को अयोध्या का राजकाज देने का निर्णय करते हैं। तभी अंतिम समय पर कैकेयी अपनी दासी मंथरा के कहने पर पूर्व में दिए गए राजा दशरथ को दो वर मांग लेती है। महारानी केकई इस समय महाराजा दशरथ को याद दिलाती है, की दो वर महाराज दशरथ ने उन्हें दिए और उन वरो को मांगने का समय आ गया है। जिस पर महाराज दशरथ रानी केकई से कहते ...