शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और उनके एक सहयोगी को रोडवेज बसों में किराये से छूट दिए जाने के चलते शुक्रवार को बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बहनों, बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ जमा रही। बसों के इंतजार में यात्रियों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। बसों में भीड़ के कारण महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें सुबह से ही घरों से निकल पड़ीं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बसों में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: परेशानी: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में सीटों को लेकर मारामारी पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी बसों में जगह पाने के लिए महिलाओं ...