शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मिठाइयों के दामों में खासा उछाल है, लेकिन फिर भी खरीदारों में उत्साह दिखा। वही महंगी मिठाईयों में छेना टोस्ट 440 रूपये प्रति किलो, काजू वाली बर्फी 980 रूपये, सफेद रसगुल्ला 320, घेवर 480, साधारण पेठा 120 रूपये प्रतिकिलो के दामों पर उपलब्ध है। भगतजी स्वीटस के मिठाई विक्रेता अंशुल कुमार का कहना है कि महंगाई तो बढी है, लेकिन ग्राहक मानने को तैयार नही है। कपड़ों की दुकानों पर भी रक्षाबंधन से पहले खरीदारी चरम पर रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार कपड़ा व्यापारी शिवम बंसल...