Shamli News: रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, बहनों ने मांगी खुशहाली
शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: थानाभवन। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को थानाभवन नगर एवं देहात क्षेत्र में हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर गुरुवार से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई थी। दूर-दराज से भाई-बहन एक-दूसरे के घर पहुंचते नजर आए। शुक्रवार को बहनों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने भाइयों का तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Pakur News: बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया सुरक्षा का वचन महिलाओं और युवतियों ने विभिन्न डिजाइनों की राखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.