शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहनों के आवागमन के चलते शुक्रवार को शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। जाम के कारण वाहन चालक घंटों फंसे रहे और उन्हें मिनटों का सफर तय करने में भी काफी समय लग गया। भाई के घर जाने वाली बहनों और अन्य यात्रियों को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से भी आवागमन करते नजर आए। इसके चलते विजय चौक से लेकर अजंता चौक, बुढ़ाना रोड, बुढ़ाना फाटक, बाईपास, गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा फाटक, भिक्की मोड़ और शिव चौक समेत कई स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रक्षाबंधन पर बसों में बहनों की दिखी भारी भीड़ जाम से लोग बेहाल दोपहर तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रे...