शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। राखियों, मिठाइयों, कपड़ों, गिफ्ट आइटम और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर बहनों को उनके भाइयों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को दो दिन तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। शामली रोडवेज डिपो प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर डिपो स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 26 अगस्त से 31 अगस्त तक डिपो के कर्मचारियों, चालक और परिचालकों के अवकाश पूरी त...