Shamli News: रंगोली से छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, सफाई मित्रों को बांधी राखी
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बंधन स्वच्छता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नगर पालिका के सफाई मित्रों को राखी बांधकर उनके योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। इस दौरान छात्राओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी देते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे के उचित निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने छात्राओं से स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रक्षाबंधन पर स्वच्छता का संदेश, बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.