शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत आयोजित उत्सव में जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की टीमों ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। लोकनृत्य और लोकगीत दोनों विधाओं में वीवी पीजी कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्राची पंवार ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा प्रति...