शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। जनपद के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्राची पवार ने बताया कि महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक के तहत युवा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: रमाबाई में युवा उत्सव का आयोजन 28 को 27 अक्...