Shamli News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: गांव मन्नामाजरा निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अगस्त की रात करीब दो बजे कादिर निवासी मन्ना माजरा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मौका पाकर उसके मकान में घुस आया। आरोप है कि कादिर उसकी 22 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी घर में रखे चांदी के जेवरात और एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गए। महिला ने बताया कि सुबह नमाज के लिए उठने पर बेटी और नकदी-जेवरात नहीं मिले। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.