Shamli News: युवक पर हमला, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन पुलिस ने सात नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हकीमान कस्बा थानाभवन निवासी कृष्णा पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई को वह अपने साथियों इमरान और आसिफ के साथ मोटरसाइकिल से कपड़े की खरीदारी के लिए थानाभवन आया था। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइकों पर सवार सात युवकों ने उसका पीछा किया और रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल बचकर भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया तथा जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.