Shamli News: युवक पर सरिए से हमला, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव जसाला में एक युवक पर लोहे के सरिए से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कांधला थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अपराध की जानकारी गांव जसाला निवासी शिव कुमार के पुत्र हर्ष ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ घर पर अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब हर्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और लोहे के सरिए से उसके सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर चोटें सरिए का वार लगने से हर्ष के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर कांधला थाने पहुंचे, जहां पीड़ित हर्ष ने अपने पिता शिव कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.