शामली, सितम्बर 15 -- Shamli News: भतीजे से जबरन घड़ी लेने का विरोध करने पर युवक पर छुरे से हमला कर घायल कर दिया। मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सालिम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसका 14 वर्षीय पुत्र इरशाद मोहल्ले में ही अपनी बुआ के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ट्यूबवेल पर खड़े युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ से जबरन घड़ी निकाल ली। पुत्र ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके भाई शमशाद ने वहां पहुंचकर विरोध जताया, तो आरोपियों ने ईंट मारकर घड़ी को तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके भाई पर छुरे से हमला कर दिया, जिसमें छुरा हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार...