शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर रेलपार निवासी एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।बताया गया कि युवक काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह को लेकर परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया होने की बात सामने आ रही है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि ...