शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: कैराना। मोहल्ला अफगानान निवासी सोनू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उसका भाई प्रवीण उर्फ बुल्ला घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगा। वह किसी तरह वहां से भागा। इसके बाद वह अपने भाई को लेकर कोतवाली जाने लगा। आरोप है कि रास्ते में तीनों युवकों ने उन्हें फिर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान प्रवीण पर पेचकस से वार कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है。

कोतवाली के निकट लगी ठेलियां हटवाई कैराना। कोतवाली के निकट अतिक्रमण कर खड़ी ठे...