Shamli News: युवक की मौत के मामले के चालक पर अभियोग दर्ज
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत के मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर मोहल्ला निवासी रतन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे उनका पुत्र प्रदीप और पड़ोस में रहने वाला अर्जुन पुत्र अशोक कुमार इलेक्ट्रिक सिटी स्कूटी से कैराना की ओर से कांधला आ रहे थे। दोनों जैसे ही रहमत नगर जिडाना उदल के पास भट्टे पर पहुंचे, तभी कांधला की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उनकी स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजन सरकारी अस्पताल कांधला पहुंचे, जहां प्रदीप को मृत अवस्था में पाया गया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.